दिल्ली से महज़ १६० किलो मीटर दूर स्थित कुरुक्षेत्र जाना यूँ तो कई बार हुआ है मग़र बतौर ब्लौगर वहां जाने का ये पहला मौक़ा था । जाना भी किसी काम-काज के सिलसिले में था मग़र सोचा जब आ ही गया हूँ तो क्यों न कुछ तस्वीरें आपके लिए ले चलूँ सो थानेसर (स्थानेश्वर ) के एक पुराने अंग्रेज़ी शिलालेख , ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र पनोरमा और विज्ञान संग्रहालय में कुछ फोटो लिए । देखें , और बताएं कि आपके मन में कुरुक्षेत्र की जो तस्वीर थी उसके कितना नज़दीक हैं ये । जगह बहुत साफ़ -सुथरी , सलीके वाली है और देखने को इन स्थलों के अलावा भी बहुत-बहुत कुछ है यहाँ जैसे श्री
कृष्ण संग्रहालय , सन्निहित सरोवर, जयराम विद्यापीठ में उड़ीसा का मुंह बोलता मूर्ति-शिल्प, भद्रकाली और थानेसर के अत्यंत प्राचीन मंदिर, सम्राट हर्षवर्धन का टीला , जाट धर्मशाला और मकबरा शेख चेहली का मग़र उसका ज़िक्र फिर कभी , अथ फोटू दर्शनम !