Showing posts with label कुरुक्षेत्र. Show all posts
Showing posts with label कुरुक्षेत्र. Show all posts

Sunday, 28 March 2010

कुरुक्षेत्र से लौट कर

दिल्ली से महज़ १६० किलो मीटर दूर स्थित कुरुक्षेत्र जाना यूँ तो कई बार हुआ है मग़र बतौर ब्लौगर वहां जाने का ये पहला मौक़ा था । जाना भी किसी काम-काज के सिलसिले में था मग़र सोचा जब आ ही गया हूँ तो क्यों न कुछ तस्वीरें आपके लिए ले चलूँ सो थानेसर (स्थानेश्वर ) के एक पुराने अंग्रेज़ी शिलालेख , ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र पनोरमा और विज्ञान संग्रहालय में कुछ फोटो लिए । देखें , और बताएं कि आपके मन में कुरुक्षेत्र की जो तस्वीर थी उसके कितना नज़दीक हैं ये । जगह बहुत साफ़ -सुथरी , सलीके वाली है और देखने को इन स्थलों के अलावा भी बहुत-बहुत कुछ है यहाँ जैसे श्री कृष्ण संग्रहालय , सन्निहित सरोवर, जयराम विद्यापीठ में उड़ीसा का मुंह बोलता मूर्ति-शिल्प, भद्रकाली और थानेसर के अत्यंत प्राचीन मंदिर, सम्राट हर्षवर्धन का टीला , जाट धर्मशाला और मकबरा शेख चेहली का मग़र उसका ज़िक्र फिर कभी , अथ फोटू दर्शनम !