पहाड़ संबंधी आम बातों का सिलसिला आगे ले जाते हुए कांव -कांव पब्लिकेशन लिमिटेड के मालिक ब्लौगर 'अपूर्ण' ने अपनी टिप्पणियों के ज़रिये उनमें इज़ाफा किया है --
1:युवक काम की तलाश में शहरों का रूख करते हैं , और घर पर रहते हैं माँ-बाप, पत्नी , बच्चे | पहाड़ों में बूढ़े, बच्चों और महिलाओं का प्रतिशत युवाओं से कहीं ज्यादा है | एक कहावत , पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के ही काम नहीं आती |
2:आज , पहाड़ी अपनी ही जमीन पर बने होटलों में बैरों का काम करता है | पहले कभी, पहाड़ियों को हमेशा फौज का लोलीपोप चूसने को दिया गया, गोया वे और कुछ नहीं कर सकते हों |
3:हम ११ चचेरे भाइयों में से २ कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं | एक पंडिताई का पुश्तैनी राग अलाप रहा है | बाकी ८ या तो होटल में काम करते हैं , या सपना पाल रहे हैं | ये पहाड़ के हर घर की कहानी है |
पहाड़ संबंधी मेरा ज्ञान सिर्फ एक यात्री जितना है सो उनकी इन बातों को आपसे साझा करना बनता था । यदि पहाड़ संबंधी कुछ और बातें आप यहाँ बांटना चाहें तो स्वागत है ।
Showing posts with label कड़वी बातें. Show all posts

Friday, 29 October 2010
पहाड़ संबंधी कुछ फुटकर , आम-फहम बातें :(२)
पहाड़ संबंधी आम बातों का सिलसिला आगे ले जाते हुए कांव -कांव पब्लिकेशन लिमिटेड के मालिक ब्लौगर 'अपूर्ण' ने अपनी टिप्पणियों के ज़रिये उनमें इज़ाफा किया है --
1:युवक काम की तलाश में शहरों का रूख करते हैं , और घर पर रहते हैं माँ-बाप, पत्नी , बच्चे | पहाड़ों में बूढ़े, बच्चों और महिलाओं का प्रतिशत युवाओं से कहीं ज्यादा है | एक कहावत , पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के ही काम नहीं आती |
2:आज , पहाड़ी अपनी ही जमीन पर बने होटलों में बैरों का काम करता है | पहले कभी, पहाड़ियों को हमेशा फौज का लोलीपोप चूसने को दिया गया, गोया वे और कुछ नहीं कर सकते हों |
3:हम ११ चचेरे भाइयों में से २ कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं | एक पंडिताई का पुश्तैनी राग अलाप रहा है | बाकी ८ या तो होटल में काम करते हैं , या सपना पाल रहे हैं | ये पहाड़ के हर घर की कहानी है |
पहाड़ संबंधी मेरा ज्ञान सिर्फ एक यात्री जितना है सो उनकी इन बातों को आपसे साझा करना बनता था । यदि पहाड़ संबंधी कुछ और बातें आप यहाँ बांटना चाहें तो स्वागत है ।
Labels:
Himalayas,
IN MY VICINITY,
उत्तराखंड,
कड़वी बातें,
हिमाचल
Friday, 11 June 2010
हिंदी सिनेमा के अमर मोटर साइकिल गीत -3
स्कूटर होता है , मोटर साइकिल होती है मग़र फिर फिर भी नायिकाएं इसी की सवारी पसंद करती आई हैं । ऐसी कई गुमनाम औ' ना-मालूम कहानियां जिनका ख़ुद ख़ाकसार नायक और चश्मदीद रहा है यही बतलाती हैं कि बाइक जो है बड़ी जोखिम की चीज़ है ! मतलब ,बीच रस्ते पंचर हो जाए तो स्कूटर जैसी स्टेपनी इसमें नहीं है और आम तौर पे १०० -१२५ cc वाली हिन्दुस्तानी बाइक के मुकाबले १५० cc का स्कूटर ज़्यादा ताक़तवर होता है . बाइक -प्रेम सच में बेवकूफ़ी और खतरों का बायस है ! मग़र , नायिका जो है वो तो खतरों की खिलाड़ी है ,उसे स्कूटर वाले से शादी भले मंज़ूर हो मग़र मोहब्बत....... क़तई नहीं !
Subscribe to:
Posts (Atom)